स्थानीय
हजारीबाग डीसी ने शहीद स्मारक और बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, 26 जनवरी तक सौंदर्यीकरण पूरा करने का निर्देश
यहाँ देखें:
📘 Facebook
हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने शहीद स्मारक स्थल और इन्दिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर आवश्यक सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं। शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य 26 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती ने गुरुवार को नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक स्थल एवं ऐतिहासिक इन्दिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों महत्वपूर्ण स्थलों के रख-रखाव, सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शहीद स्मारक स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती ने संपूर्ण रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में निर्मित इस स्थल को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थल पर बेहतर साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा गेट, पेड़ों की छंटाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पहुंच पथ के लिए पीसीसी सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण और शेड की मरम्मत जैसे आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर 26 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत डीसी श्री सती ने झील परिसर स्थित ऐतिहासिक इन्दिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, छात्रावास, पाकशाला और कक्षाओं का मुआयना कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने उनका स्वागत किया और डीसी ने उनसे संवाद कर उनकी पढ़ाई और आवश्यकताओं के बारे में जाना। विद्यालय की प्राचार्या और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी विद्यालय की समस्याओं से डीसी को अवगत कराया।
डीसी ने कहा कि यह भवन और विद्यालय ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। उन्होंने परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई, पेड़ों की छंटाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। छात्राओं की पेयजल समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त कुएं के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने हॉस्टल परिसर में रखी पुरानी एम्बेसडर कार को पुनः सुसज्जित कर विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित करने का भी निर्देश दिया, ताकि विद्यालय की ऐतिहासिक पहचान और सुंदरता बढ़ाई जा सके।