🔥 TRENDING అర్నబ్ తుఫాన్ ప్రభావంతో తణుకు RTC బస్స... ७ वी मध्ये शिकणाऱ्या विद्यार्थ्यांना स... Haryana Government Announces Public Ho... India: Power Ministry Urges Haryana to... विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उर्वर... తణుకు తహశీల్దార్ కార్యాలయ ఆవరణలో పెద్ద...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाजीपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में एक विवाहिता को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 04:16 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर शहर के अदलपुर गांव में एक महिला को संदिग्ध परिस्थिति में लगी। इलाज के लिए पटना रेफर,पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर शहर के
सदर थाना क्षेत्र के आदलपुर में विवाहिता को गोली मारने का मामला सामने आया है।
घायल महिला की पहचान दीवानी कुमारी, पति सोनू राय के रूप में हुई है। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान में विरोधाभास है। कभी घर के बाहर, कभी दलान में तो कभी घर के अंदर गोली चलने की बात कही जा रही है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
फिलहाल पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। गोली किसने और क्यों चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के होश में आने के बाद फर्द बयान लिया जाएगा।
वाइट---डीएसपी सदर ,
📲Get App