🔥 ट्रेंडिंग बांसवाड़ा में रोज़ 3-4 बार हेलीकॉप्टर... बहराइच में पुलिस झण्डा दिवस पर एसपी वि... ग्राम पंचायत गोरता में उत्साह के साथ म... सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप... रामायण फिल्म ने 19वें दिन भी मजबूत प्र... ध्रुव विक्रम की डेब्यू फिल्म 'अदित्य व...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 23 नव. 2026, 03:34 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर जिला में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद घटों कि सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
*जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह* के निर्देशन में सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर घाटों और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भी चिह्नित घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात किए गए हैं। नदी में नावों से गश्ती, SDRF की इन्फ्लेटेबल बोट, लाइफ जैकेट और नाव एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
कोनहारा घाट पर 5 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। सभी प्रमुख घाटों पर चिकित्सा दल और जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। सदर अस्पताल में भी आपातकालीन व्यवस्था तैयार रखी गई है।
मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। हाजीपुर शहर में यातायात सुचारू रखने के लिए गंडक नदी के पुराने और नए पुल पर विशेष नियंत्रण रहेगा। प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण भी हटाया गया है।
इसके अलावा घाटों पर निर्बाध बिजली, जनरेटर, सड़कों की मरम्मत, यात्री शिविर और स्वच्छता की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्तिक पूर्णिमा मेला सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
वाइट डीएम वर्षा सिंह
📲Get App