🔥 TRENDING सफलता की कहानी* *सोइल हेल्थ कार्ड की ब... Hodgson’s Frogmouth Spotted Again in M... *ब्लॉक स्तरीय शिविर में मृदा स्वास्थ्य... CNBC TV18 airs special on India’s $30... Abu Dhabi Chamber leads delegation to... Farooq Abdullah Says Kashmir and India...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाजीपुर में डिजिटल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस-2026, फेक न्यूज और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

✍️ Reporter: Pranav Kumar Harpuri 🗓 29 Sep 2026, 05:15 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिजिटल पत्रकारिता में तथ्य और विश्वसनीयता जरूरी

प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के हाजीपुर जढुआ स्थित मन्नत रिसॉर्ट में रविवार को डिजिटल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे डिजिटल पत्रकारों ने भाग लिया। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, फेक न्यूज, सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा और खबरों की विश्वसनीयता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा, साइबर थाना एसपी सुमन चांदनी, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, नगर सभापति डॉ. संगीता कुमारी, अजय कुसवाहा, किसलय किशोर और लालगंज विधायक संजय सिंह समेत कई अतिथि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबरों के तेजी से प्रसार के बीच तथ्यों की पुष्टि पत्रकारिता की पहली जिम्मेदारी है। फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए खबर प्रकाशित करने से पहले स्रोतों का सत्यापन जरूरी है। साइबर सुरक्षा के प्रति पत्रकारों को सजग रहने की भी अपील की गई।

सम्मेलन में पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने और जिम्मेदार रिपोर्टिंग को लेकर विशेष जोर दिया गया।
📲Get App