🔥 TRENDING வேலூர் அரசு மருத்துவமனையில் காத்திருப்... नवादा में आगामी त्योहारों को देखते हुए... પોલીસ મહાનિરીક્ષકની આગેવાનીમાં અમદાવાદ... தமிழகத்தில் ஆழ்ந்த காற்றழுத்த தாழ்வு ப... বঙ্গোপসাগরে গভীর নিম্নচাপ, দক্ষিণবঙ্গে... પદયાત્રીઓને કારે ટક્કર મારી, ટોળાએ કાર...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

हाजीपुर जिला के जंदाहा प्रखंड के धांधूआ गांव में बुद्ध विहारध्यान का किया गया निर्माण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 11:05 AM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जन्दाहा प्रखंड के धाधूआ गांव में भव्य बुद्ध विहारध्यान मंदिर का किया गया निर्माण जिसकाविधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पि एच ई डी मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया

हाजीपु जंदाहा प्रखंड के धंधुआ गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मी एवं प्रसिद्ध चित्रकार सदानंद सिंह ने अपनी औरआस्था से गांव में एक भव्य "बुद्ध बुद्ध विहारध्यान का निर्माण कराया है, जिसका विधिवत उद्घाटन
नवनिर्मित' बुद्ध विहार" का बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री श्री संजय कुमार सिंह एवं थाई मंदिर वैशाली के प्रधान भिक्षु वेनरेबल डॉ. पी.सी. चंद्रदासी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सदानंद सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद अपने जीवन को कला और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने निजी खर्च से "बुद्ध विहार" को मूर्त रूप दिया है। विहार के अंदर भगवान बुद्ध की मनमोहक प्रतिमा और दीवारों पर की गई कलात्मक चित्रकारी लोगों को आकर्षित कर रही है।
समारोह में पीएचईडी मंत्री ने कहा कि सदानंद सिंह जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका यह कार्य वैशाली की बौद्ध विरासत को समृद्ध करने वाला है।
वहीं प्रधान भिक्षु ने कहा कि यह विहार केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि शांति, ध्यान और ज्ञान का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और बौद्ध श्रद्धालु उपस्थित थे।
📲Get App