🔥 ट्रेंडिंग ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र... डिजिटल स्टूडियो इंडिया ने नवंबर 2026 क... सी ऑफ़ रिमेन्ड्स ने 'एम्बर्स' डॉनब्रेक... रामायण फ़िल्म ने दिन 4 पर विश्व स्तर प... अरजुन सरजा का आश्चर्यजनक प्रवेश, पॉलिम... झारखंड लोपी ने 13 वर्ष पुराना बुलेटप्र...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हिंडौन में यूथ कनेक्टिविटी जाटव बैरवा युवा मिलन समारोह के प्रचार हेतु बैठक

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 10 नव. 2026, 05:38 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

9 नवंबर को प्रेरणा हाउस, बयाना रोड पर युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने करौली में 12 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की।

हिंडौन सिटी। 9 नवंबर को प्रेरणा हाउस, बयाना रोड स्थित जाटव बगीची में यूथ कनेक्टिविटी जाटव बैरवा युवा मिलन समारोह के प्रचार-प्रसार और आयोजन को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पंकज भास्कर, गज्जू भास्कर, सचिन जड़िया, प्रेम सिंह बसेड़िया, सुनील अटल, रविंद्र भास्कर, सुशील चौधरी, संजय अटल, नरेंद्र चौधरी और उपदेश तथा स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने समारोह की तैयारियों, गांव-गांव तक निमंत्रण पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की।

उपस्थित सभी युवाओं से अपील की गई कि वे व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक युवाओं को आमंत्रित करें और 12 नवंबर को करौली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में सभी उपस्थित साथियों ने सामाजिक एकता, संगठन और युवा शक्ति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
📲Get App