🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં JG નવરાત્રી મહોત્સવ પર પોલીસની... 15 अक्टूबर 2026 को यूट्यूब पर प्रकाशित... झारखंड टीईटी 2026 के एडमिट कार्ड आज आध... केरल करुण्य प्लस KN-645 लॉटरी परिणाम 1... केरल में आज उत्तर-पूर्व मानसून की संभा... स्मृति ईरानी ने SIR पर विपक्ष की आलोचन...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घायल गौ माता का कराया उपचार, गौसेवा के लिए आगे आए प्रियांशी सक्सेना सहित सहयोगी

✍️ रिपोर्टर: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 अक्टू. 2026, 11:10 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई। जनपद हरदोई में बेजुबान पशुओं की सेवा और सुरक्षा की मिसाल पेश करते हुए प्रियांशी सक्सेना सहित सहयोगियों ने घायल गौ माता का उपचार कराया। इस सेवा कार्य में राज, गोविंद दीक्षित और बिनीत ने भी सहभागिता निभाई।
यह सेवा कार्य हरदोई के नुमाइश चौराहा, तहसील सदर के निकट, पूजा होटल के पास, पुराने बस स्टैंड/प्राइवेट बस स्टैंड के पास किया गया। घायल गौ माता की स्थिति को देखते हुए उसके उपचार की व्यवस्था कराई गई, ताकि उसे राहत मिल सके और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
इस अवसर पर बेजुबान पशुओं के प्रति दया, करुणा और सेवा भावना का संदेश दिया गया। सहयोगियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई गोवंश घायल या बीमार अवस्था में दिखाई दे, तो उसकी अनदेखी न करें। तत्काल पशु चिकित्सक या संबंधित विभाग को सूचना देकर उसके उपचार में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि बेजुबान पशु अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए उनकी देखभाल और सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। गौसेवा जैसे कार्य समाज में मानवता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
📲Get App