🔥 TRENDING Bidar news 30 वर्षीय कमलेश का तालाब में डूबकर निध... Abhishek Bachchan Credits Shah Rukh Kh... સુરતમાં નવરાત્રી દરમિયાન કાયદો-વ્યવસ્થ... Government urges banks to boost digita... Zabarvan Legends Series 2.0 Set to Kic...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

घर से चल रहा था नशे का अवैध कारोबार: पोठिया पुलिस की छापेमारी, 57.43 ग्राम स्मैक और ₹30,900 नकद के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 07 Oct 2026, 12:43 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घर से चल रहा था नशे का अवैध कारोबार: पोठिया पुलिस की छापेमारी, 57.43 ग्राम स्मैक और ₹30,900 नकद के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

कटिहार, 7 अक्टूबर: कटिहार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मंगलवार को पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सबदा में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पोठिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम सबदा में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी के दौरान उसके घर से 57.43 ग्राम स्मैक तथा ₹30,900 नकद बरामद किया गया। बरामद स्मैक का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 5 से 6 लाख रुपये आंका गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुमार गौरव (उम्र 34 वर्ष)
पिता प्रकाश पासवान
साकिन सबदा, थाना पोठिया, उनके पास से
स्मैक: 57.43 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹5-6 लाख)
नगद राशि: ₹30,900/-
📲Get App