🔥 TRENDING Four Dead in Rohtak Hotel Shootout Tie... మున్సిపల్ చైర్మన్‌పై ఆర్.బి. న్యూస్ అస... ಏಷ್ಯಾ ಕಪ್ ರೈಸಿಂಗ್ ಸ್ಟಾರ್ಸ್ 2026 ಫೈನಲ್:... पहाड़ी रोड पर पानी के भराव से किनारा ब... भिंगिडार पंचायत में 15वें वित्त आयोग क... Madhya Pradesh Governor Rejects Permis...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

*घर में घुसकर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं - पी toड़िता ने SP से लगाई गुहार*

✍️ Reporter: Prem Prakash tiwari 🗓 29 Nov 2026, 08:33 AM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता की रिपोर्ट*


*तिलिया (हनुमना), मऊगंज -*
ग्राम तिलिया, पोस्ट लासा, तहसील हनुमना निवासी *प्रभावती, पति द्विजेन्द्रमणि त्रिपाठी* ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के आवेदन के अनुसार, विवादित भूमि का प्रकरण SDM कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश को लेकर *08 नवंबर 2026 को सुबह 07:30 बजे* आरोपी *इन्द्रमणि त्रिपाठी पिता सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी सविता त्रिपाठी, तथा उनके दोनों पुत्र पुष्पेन्द्र त्रिपाठी व धर्मेन्द्र त्रिपाठी*, सभी निवासी ग्राम तिलिया, उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से प्रभावती व उनके पति के साथ मारपीट की, जिससे प्रभावती के माथे व सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। जाते समय आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़िता ने *112 नंबर पर कॉल* किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता ने मारपीट का वीडियो भी दिखाया। इसके बाद पीड़िता हनुमना थाने पहुंची, जहां उनकी रिपोर्ट लिखी गई और मामले की जांच चल रही है।

लेकिन पीड़िता का कहना है कि *रिपोर्ट दर्ज होने और जांच चलने के बावजूद अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है*, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने SP मऊगंज से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर *निष्पक्ष जांच कराई जाए, यह पता लगाया जाए कि क्या सही है, और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए*, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
📲Get App