🔥 ट्रेंडिंग शाढौरा में गांजे की खेती करने वाली महि... करौली के कोटा छावर में भव्य क्रिकेट टू... पत्नी से दुष्कर्म के मामले में पति सहि... पंजाब के गुरप्रीत ने टोरंटो पुलिस में... दिल्ली में अगले साल दो नए अस्पताल, 40... करौली में पाँचना पुल पर अंतर्राष्ट्रीय...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घाणेराव में तङप रही गौ माता को मिला तुरंत उपचार

✍️ रिपोर्टर: Chandan Singh 🗓 25 नव. 2026, 03:44 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घाणेराव में तङप रही गौ माता को मिला तुरंत उपचार, पेट में गैस भरने से दर्द से तङप रही थी गौ माता टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान

*घाणेराव में तड़प रही गौ माता को मिला तुरंत उपचार*
*पेट में गैस भरने से दर्द से तड़प रही थी गौ माता, सेवा टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान*। ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवाददाता चन्दन सिंह राव : जानकारी बाली से नाथूसिंह दलावत भीट‍वाडा द्वारा मिली
*घाणेराव।* आज घाणेराव चिंतामणि चौक रामदेव मंदिर के पास एक गौ माता जिसके पेट में गैस भर गया था, वह अधिक पीड़ा और दर्द से तड़प रही थी। गौ माता जमीन पर बैठी हुई दर्द से कराह रही थी। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत सेवा टीम को सूचना दी।

गौ माता की पीड़ा की सूचना *संजय घांची* ने समाजसेवी *विमल वैष्णव* को दी। विमल वैष्णव ने तुरंत आशा महेश हिंगड ट्रस्ट घाणेराव से *सुरेश सुथार* को सूचना दी। सुरेश सुथार जो हमेशा निष्काम भाव से सेवा के कार्यों से जुड़े रहते हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर सुरेश सुथार ने गौ माता की स्थिति को देखा और बिना देरी किए इंजेक्शन एवं ड्रिप लगाकर उसका उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में गौ माता को गैस की पीड़ा से राहत मिलने लगी और वह धीरे-धीरे शांत हो गई।

*मौके पर मौजूद रही गौ रक्षा सेवा टीम -*

इस सेवा कार्य के दौरान मौके पर विमल वैष्णव, सुरेश सुथार, प्रकाश प्रजापत, संजय घांची, श्याम सिंह घाणेराव सहित गौ रक्षा सेवा की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर गौ माता की सेवा में सहयोग किया और उपचार के दौरान उसे संभाले रखा।

*सेवा ही धर्म है -*

गौ माता के उपचार के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बेजुबान जानवर अपनी पीड़ा बोलकर नहीं बता सकते, इसलिए हम सबकी जिम्मेदा री है कि समय पर उनकी सेवा करें।

सुरेश सुथार हमेशा घाणेराव क्षेत्र में गौ सेवा, उपचार और सेवा कार्यों में आगे रहते हैं। जब भी किसी गौ माता के घायल होने या बीमार होने की सूचना मिलती है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर निष्काम भाव से उपचार करते हैं।

*ग्रामीणों ने जताया आभार -*

चिंतामणि चौक के आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों ने गौ रक्षा सेवा टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से गौ माता की जान बच गई। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

टीम ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई गौ माता बीमार, घायल या पीड़ा में दिखे तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर उपचार हो सके।
📲Get App