🔥 ट्रेंडिंग ਗੈਰੀ ਸਾਂਝੂ ਦੇ ਸ਼ੋ ਦੀ ਟਿਕਟਾਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਵ... ਏ.ਏ.ਪੀ. ਛੱਡ ਕੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ... ग्रैमी‑विजेता अमेरिकी कोयर ने प्रस्तुत... नए आवासीय सेक्टर में नाली बंद, सड़क पर... क्लासिकल प्रोडिजी आशा दुबे को मिला अरि... भारत में बढ़ती गैर-फिल्म संगीत श्रवण ह...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घग्घर नदी पुल का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी हनुमानगढ़ वासियों को राहत

✍️ रिपोर्टर: Jetha nand karyani 🗓 29 नव. 2026, 03:57 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
घग्घर नदी पुल का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी हनुमानगढ़ वासियों को राहत

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन और जंक्शन को जोड़ने वाले घग्घर नदी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कुछ समय पहले पुल के एक हिस्से में दरारें आने के कारण उसे क्षतिग्रस्त घोषित किया गया था। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पुल के प्रभावित हिस्से पर यातायात बंद कर दिया गया था।

अब सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इसके पूरा होने की उम्मीद है।

पुल का निर्माण पूरा होने से टाउन और जंक्शन के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से प्रभावित यातायात व्यवस्था भी सुचारु होने की उम्मीद है। अब लोगों को इंतजार है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा हो और आवागमन पहले की तरह सामान्य हो सके।
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
📲Get App