🔥 TRENDING Ophthalmologists Urge Hourly Cool‑Wate... Government Schools in Karnataka Introd... IT Companies Offer Free English Speaki... गंगापुर सिटी के निजी स्कूलों को नहीं म... Digital Life Certificates for Pensione... Digital Life Certificates for Pensione...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गय्यजी से पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Oct 2026, 06:28 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह विष्णुपद मंदिर में किया पुजा अर्चना

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गयाजी पहुंचे मंत्री संजय सिंह, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना; गोलीकांड के पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात




गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से मंत्री बने संजय सिंह रविवार को गया पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, ठाकुर सुमन सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय सिंह ने बताया कि गया आगमन के दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इसके बाद अतरी विधानसभा क्षेत्र के जेठियन गांव जाएंगे, जहां गोली मारकर पुत्र की हत्या किया गया है उनके पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के कारणों और पूरे मामले की जानकारी लेंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मामले से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, मीडिया द्वारा जदयू से अनंत सिंह को निष्कासित किए जाने के सवाल पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन का पालन करना जरूरी है। जो भी पार्टी के संविधान और अनुशासन के अनुरूप नहीं चलेगा, उसके खिलाफ पार्टी अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकती है।



गोलीकांड में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि वह पहले पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले को समझेंगे। इसके बाद जो भी संभव होगा, पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल, मंत्री संजय सिंह के जेठियन गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और घटना की जानकारी लेने के कार्यक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

बाइट : संजय सिंह, मंत्री बिहार सरकार
📲Get App