🔥 ट्रेंडिंग દશેરા શસ્ત્ર પૂજન સમારંભમાં રાજ્યમંત્ર... જુનાગઢના માંગરોળ તાલુકામાં નાગલિયા દેવ... આજે વિજયા દશમી દશેરા ના દિવસે શ્રી ક્ષ... देवरिया के भटनी विकासखंड में मोतीपुर च... फारबिसगंज में रावण दहन की तिथि को लेकर... प्रयागराज: शिक्षा सेवा चयन आयोग ने फरव...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गय्यजी के गांधी मैदान में रावण दहन का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 अक्टू. 2026, 08:42 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया जिसमें लाखों कि संख्या में शहर वासी जुटे

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ रावण दहन,
लाखों की संख्या में जुटे शहरवासी.





गयाजी: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां दोपहर बाद से ही शहर के अलावा दूरदराज से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. देर संध्या भगवान श्री राम अपनी टोली के साथ गांधी मैदान पहुंचे, जहां रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला धू-धू कर जला. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई.
इसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.
वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी, वहीं गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी की गई थी. कार्यक्रम में मुख्य रूप अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. इसके अलावा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, गया के एसएसपी सुशील कुमार, डीएम शंशाक शुभंकर सहित कई पुलिस पदाधिकारी, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

बाइट :डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधानसभा
📲Get App