🔥 ट्रेंडिंग ફૂડ ચેકિંગના નાટક અને કોર્પોરેશનની મિલ... गाँव की ख़राब सड़क पर टकराव, दो लोगों... રિશિ ભારીતિ બાપુએ કૉલિ મુખ્યમંત્રિ અને... बालिया के पुरुषोत्तमपट्टी की दिव्यांग... भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिक... अज़म खान को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

ग्यारस पूजा को लेकर उरई में बढ़ी गन्ने की मांग, हाथी मंदिर के आसपास सजी दुकानें

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 नव. 2026, 08:02 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें सजीं, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

उरई, जालौन। ग्यारस की पूजा को लेकर उरई शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पर्व के नजदीक आते ही शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ने की आवक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। उरई के प्रसिद्ध हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें और बिक्री के लिए लगे गन्नों के ढेर नजर आने लगे हैं। सुबह से ही लोग गन्ना खरीदने पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है। ग्यारस के अवसर पर पूजा के लिए गन्ने की खरीदारी को देखते हुए शहर में जगह-जगह गन्ने की बिक्री शुरू हो गई है। इससे स्थानीय बाजारों में भी त्योहार जैसा माहौल बनने लगा है।
📲Get App