🔥 TRENDING Mumbai Local Trains Halted as Signal S... Maharashtra MLC Polls See High Turnout... Supreme Court to Scrutinize Maharashtr... Shubman Gill Intensifies Training Ahea... Supreme Court Hears Arun @ Deepak vs.... સુરતમાં બોગસ તબીબો ખોલી રહ્યા છે દુકાન...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजीपुलिस ने डकैती कांड का किया उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Oct 2026, 06:46 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के अतरी थाना कि पुलिस ने डकैती कांड का किया सफल उद्भेदन 6आरोपी गिरफ्तार समान भी बरामद

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी पुलिस की कार्रवाई: डकैती कांड में छह अभियुक्त गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

गया। गया पुलिस ने अतरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई कार, 59 हजार रुपये नकद, सात मोबाइल फोन तथा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे कपड़े और चप्पल बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना जंक्शन से ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक व्यक्ति को राजगीर ले जाने के लिए गाड़ी बुक की गई थी। राजगीर पहुंचने के बाद चालक को करीब 12 किलोमीटर आगे चलने के लिए कहा गया। आरोप है कि जोता मोड़ के पास बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर कार, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट कर उसे राजगीर मेन रोड पर अलकतरा फैक्ट्री के पास गाड़ी से धकेल दिया और वाहन लेकर फरार हो गए।

इस मामले में अतरी थाना कांड संख्या 490/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार, सुजय कुमार, अभिषेक प्रकाश, श्याम बिहारी कुमार, छोटू उर्फ रितेश कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोट: आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
📲Get App