🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजीमें शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 06:13 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में डेल्हा थाना क्षेत्र में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार दो लाख सुपारी देकर कराई गई थी हत्या

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी में शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

गया। गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शंकर मांझी की हत्या पुराने विवाद को लेकर दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। हत्या की साजिश बंटी उर्फ राइडर ने रची थी। दरअसल, बंटी के भाई की हत्या के मामले में शंकर मांझी को अभियुक्त बनाया गया था। हालांकि, पुलिस की जांच में शंकर मांझी की इस हत्याकांड में कोई संलिप्तता सामने नहीं आई थी। इसी रंजिश में उनकी हत्या की साजिश रची गई।

मामले के उद्भेदन के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित महमदपुर गांव में छापेमारी की। यहां से बंटी उर्फ राइडर और डाम उर्फ ओमकार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी शक्ति कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।


बाइट एसपी सुशील कुमार गयाजी
📲Get App