🔥 TRENDING इंदौर: कलेक्टर ने सड़क निर्माण में तेज... Rawat’s Century Lifts Uttarakhand to L... PMML to inaugurate new visitor kiosk a... PM Modi to address Brihattar Bharat In... Petrol and Diesel Prices Unchanged on... Morari Bapu Calls Cow Symbol of Dharma...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी में शराब माफिया ने पुलिस पर कियाहमला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Oct 2026, 11:38 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में शराब माफिया ने पुलिस पर किया हमला पांच पुलिस कर्मी हुए घायल

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी में शराब माफिया ने पुलिस पर किया हमला, शराब माफिया को छुड़वाया.


गया मे शराब माफिया के द्वारा एक बार फिर पुलिस पर हमला किया गया है दरअसल पुलिस को सूचना मिली की मेन थाना अंतर्गत कोयरी बिगहा में मांझी टोला में शराब बनाई जा रही है जिसकी सूचना पर मेंन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर शराब की बरामदगी की, साथ ही मौके पर से ही भोला मांझी को भी गिरफ्तार किया गया, जब भोला मांझी को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था तभी भोला मांझी को छुड़ाने के लिए घर में मौजूद महिलाएं एवं अन्य गांव की महिलाओं के द्वारा पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दिया और भोला मांझी को छुड़ा लिया गया


इस हमले में एक एस. आई. सहित पांच पुलिस कर्मी में मामूली रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है.



मौके पर मौजूद मेंन थाना की पुलिस पीड़ित शंभू कुमार और दीपक राणा ने बताया कि सूचना मिली थी की मेन थाना अंतर्गत कोयरी बीघा मांझी टोला में भोला मांझी के घर पर शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर हम लोगों ने छापेमारी करने पहुंची जहां भोला मांझी के घर से शराब की बरामदी हुई वही मौके पर भोला मांझी को गिरफ्तार किया गया जब भोला मांझी को गिरफ्तार कर वापस थाना लाया जा रहा था तभी घर के महिलाओं ने व अन्य पास पड़ोस की महिलाओं के द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया जिसके कारण हम लोग 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं वही गाड़ी को भी छात्रिग्रस्त कर दिया गया है


वही इस मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मेन थाना की एक अधिकारी को मामूली रूप से चोट आई है मामले में अलग से मामला दर्ज कराया जा रहा है जो भी इसमें शामिल है उसे गिरफ्तारी की जाएगी.





1..बाइ शंभू कुमार, घायल पुलिसकर्मी

2..बाइट दीपक राणा, घायल पुलिसकर्मी

3..बाइटसुशील कुमार एसएसपी गया
📲Get App