🔥 TRENDING Tamil Nadu bids farewell to music lege... ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲੋਕ ਜਨ ਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲ... રાજકોટ મવડીમાં બાપાસીતારામ ચોક પાસે વા... अरवल के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक किरण... Chennai Suffers Record‑Breaking Floods... AIADMK Senior Leader Extends 'Open Arm...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गयाजी में सेवा भारती का भव्य कन्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Oct 2026, 07:16 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में सेवा भारती द्वारा 6भव्य कन्या पूजन 2100कन्याओं का हुआ पूजन

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में सेवा भारती का भव्य कन्यापुजन पूजन, 2100 कन्याओं का हुआ पूजन

नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव बोले- भेदभाव मिटाकर बेटियों को आगे बढ़ाने का मिले अवसर

गयाजी। गया के गांधी मैदान में सेवा भारती की ओर से दसवें कन्या पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान करीब 2100 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। राज्यपाल ने कन्याओं के पैर पखारे, उन्हें उपहार दिए और भोजन भी कराया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर में भगवान श्रीहरि के दर्शन किए।

भेदभाव मिटाने और बेटियों के सम्मान का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भेदभाव समाप्त करने और बेटियों को सम्मान, सुरक्षा व आगे बढ़ने का अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

दस वर्षों से जारी है परंपरा

मुख्य आयोजनकर्ता प्रमोद भदानी ने बताया कि सेवा भारती पिछले दस वर्षों से कन्या पूजन महोत्सव आयोजित कर रही है। इस वर्ष 2100 कन्याओं का पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन की शाखाएं 16 से बढ़कर 32 हो गई हैं। डिप्टी मेयर चिंता देवी ने इसे सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा भारती के सेवा प्रमुख राजकुमार माटले भी शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा से देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के संहार की प्रार्थना की।

इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
📲Get App