🔥 ट्रेंडिंग श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI ने CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परिणाम... कोच्चि मर्सिडीज़ हादसे की पीड़ित की बे... वॉल स्ट्रीट पर भयंकर गिरावट: 18 महीनों... अमेरिका में सड़क दुर्घटना में पonnur क... झारखंड पुलिस ने 12 वर्षीय लड़की की क्र...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गयाजी में पहलीबार गांधी मैदान में सजेगा पटाखो का बाजार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 06 नव. 2026, 06:33 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयाजी में अब चौक चौराहों पर नहीं लगेगी भीड़ गयाजी के गांधी मैदान में सजेगा पटाखो का महा बाजार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी में पहली बार गांधी मैदान में सजेगा पटाखों का महाबाजार, अब चौक चौराहों पर नहीं लगेगी भीड़

6, 7 और 8 नवंबर को लगेगा तीन दिवसीय दीपोत्सव मेला, सुरक्षा के साथ खरीदारी की होगी खास व्यवस्था
गया जी। दीपावली के दौरान पटाखों की खरीदारी को लेकर बाजारों में लगने वाली भीड़ और जाम से शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। गया जिला प्रशासन ने इस बार एक नई पहल की है। शहर में पहली बार गांधी मैदान में पटाखों का विशेष बाजार लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर गया जी जिला पटाखा विक्रेता संघ की ओर से 6, 7 और 8 नवंबर को तीन दिवसीय दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इसको लेकर संघ के अध्यक्ष चांद भाई और सचिव रवि तिवारी ने गांधी मैदान में प्रेस वार्ता कर शहरवासियों से मेले में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार शहर के सभी पटाखा विक्रेताओं को एक ही स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को अलग अलग चौक-चौराहों पर जाकर पटाखे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

संघ के अध्यक्ष चांद भाई ने बताया कि हर साल दीपावली के समय शहर के प्रमुख बाजारों में पटाखों की दुकानों के कारण काफी भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती थी। घनी आबादी वाले इलाकों में पटाखों की दुकानें रहने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन के सहयोग से गांधी मैदान में बाजार लगाने की पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि मेले में पटाखों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध रहेगी। ग्राहकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को खरीदारी में परेशानी न हो।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

पटाखा बाजार में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, सिक्योरिटी गार्ड और प्रशासनिक निगरानी की व्यवस्था रहेगी। पटाखों की बिक्री निर्धारित सुरक्षा मानकों और एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री पर भी जोर रहेगा।

संघ के अध्यक्ष चांद भाई और सचिव रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष कम समय मिलने के बावजूद प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। अगले साल इसे और भव्य रूप देने की योजना है। भविष्य में गांधी मैदान में पटाखों के साथ दीया, बत्ती और सजावट के सामान भी एक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

दोनों पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे दीपावली की खरीदारी के लिए गांधी मैदान पहुंचें और प्रशासन की इस पहल में सहयोग करें, ताकि शहर में भीड़ और जाम की समस्या कम हो तथा लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार की खरीदारी कर सकें।
📲Get App