Local
गयाजी में कबाड़ी दुकान में लगी आग
गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी भाई के समीप एक कबाड़ी दुकान में देर रात लगी भीषण आग आस पास के मकानों के लोग जान बचाने के लिए घर छोड़ कर भागे
गयाजी स अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गयाजी में कबाड़ी गोदाम में भीषण अगलगी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग
गयाजी में देर रात कबाड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।
दरअसल, पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी माई के समीप का है, जहां चंदन नामक व्यक्ति के कबाड़ी गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की चपेट में आने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं, आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे से निकली चिंगारी के कारण गोदाम में आग लगी होगी।
फिलहाल दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है, लेकिन इस अगलगी ने एक बार फिर पटाखों से होने वाले अग्निकांड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट संजय सिंह, स्थानीय निवासी