🔥 TRENDING UK Diplomat Starts 10th Visit to Assam... Assam CM Celebrates NMC Approval of 13... PM Modi to Inaugurate SEMICON India 20... Couple loses ₹30 lakh to travel agents... Expired Papads and Insect-Infested Ric... Rajasthan Police Arrest Suspect in Jai...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

गयाजी में इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो 2026का भव्य उद्घाटन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 07:28 PM 👁 6
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो 2026का भव्य उद्घाटनबिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया

गया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में इंफ्रा बिल्ट एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गया। गया जी आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग एसोसिएशन की ओर से होटल घराना ट्री में आयोजित दो दिवसीय ‘इंफ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर एक्सपो का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सत्र की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा सहित मनीष कुमार, प्रशांत सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, वसीम राजा समेत जिले के बड़ी संख्या में बिल्डर, आर्किटेक्ट, इंजीनियर और भवन निर्माण सामग्री से जुड़े व्यवसायी मौजूद रहे।

‘विरासत और विकास को नई सोच से जोड़ने का अभियान’

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह एक्सपो विरासत और विकास को नई सोच से जोड़ने, शहर को बेहतर ढंग से सजाने और आने वाली पीढ़ी को गौरवान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर निर्माण और आधुनिक वास्तुकला के माध्यम से गया को नया स्वरूप देने की दिशा में आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। गया सनातन संस्कृति, संस्कार, ज्ञान और मोक्ष की धरती है। ऐसे शहर को आधुनिक वास्तुकला और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से विश्वस्तरीय वातावरण देने में जुटे लोगों को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भवन निर्माण से जुड़ी कंपनियों के लगाए गए स्टॉल

दो दिवसीय एक्सपो में भवन निर्माण सामग्री और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी विभिन्न कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। स्टॉल के माध्यम से कंपनियां अपने उत्पादों, नई तकनीकों और उनकी गुणवत्ता की जानकारी लोगों को दे रही हैं। एक्सपो में बिल्डरों, इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स और आम लोगों को भवन निर्माण के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री और तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
📲Get App