🔥 ट्रेंडिंग गोपालपुर थाना क्षेत्र में जकरियापुर मे... महाराष्ट्र में पार्किंग विवाद में खरीद... बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पहली तिमाही में... उत्तर प्रदेश में पुलिस और डाकू गैंग के... उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा ‘भाई‑... कांग्रेस ने यूपी के मीडिया प्रमुख को न...
19 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

गयाजी में आयोजित होने वाली पितृपक्ष मेला कि तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 19 सित. 2026, 06:12 PM 👁 19
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गायनी में आयोजित पितृपक्ष मेले कि तैयारी को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्रीने किया समीक्षा बैठक

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षा, नगर विकास आवास मंत्रीने पितृपक्ष को लेकर किया बैठक.





गयाजी में होने वाले पितृपक्ष महासंगम को ऐतिहासिक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने को लेकर आज गया समाहरणालय में बड़ी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिहार सरकार के उद्योग तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, जिलाधिकारी, एसपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।



बैठक में मंत्री नीतीश मिश्रा ने पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्री ने कहा कि गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुखद अनुभव मिले, इसके लिए नगर विकास विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है।
मंत्री ने बताया कि मेले में नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बच्चों के गले में क्यूआर कोड की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भीड़ में बच्चा बिछड़ने पर उसके परिवार तक आसानी से पहुंचा जा सके। वहीं सुरक्षा और भीड़ की निगरानी के लिए एआई सर्विलांस का भी इस्तेमाल किया जाएगा।


मंत्री ने स्थानीय लोगों और बच्चों द्वारा तैयार किए गए लोगो और डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि हर गयाजीवासी ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करे।



बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया।


वही नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि इस बार पितृपक्ष मेले में आने वाला तीर्थयार्थियों के लिए लेजर शो से लाइट के माध्यम से राम सीता और लक्ष्मण के कहानियों को दिखलाया जाएगा.



1बाइटनीतीश मिश्रा, नगर विकास एवं आवास मंत्री
📲Get App