🔥 TRENDING 57th IFFI Continues in Goa, Spotlight... Inquiry into GSPCB staff lapses over B... Bihar Panchayat Sarpanch Accused of Ty... Youth Dies After Hit-and-Run Collision... શિનોર અને પઠાણ ગ્રામ પંચાયતો દ્વારા સ્... देवास उज्जैन बायपास पर डंपर ने दो गाड़...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गयाजी जिला के पिरु वनतारा गांव मे अनोखी परंपरा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 12:20 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के पिरु वनतारा गांव अनोखी परंपरा मुस्लिम शादियों में गूंजते हैं राम दशरथ के गीत

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पिरु-बनतारा की अनोखी परंपरा: मुस्लिम शादियों में गूंजते हैं राम-दशरथ के गीत, 700 साल पुरानी विरासत कायम

मड़वा में हल गाड़ने से लेकर हल्दी, सिंदूर और टोकरी में गृह प्रवेश तक निभाते हैं हिंदू रीति-रिवाज; धर्म बदला, लेकिन पूर्वजों की संस्कृति नहीं भूले परिवार

गया। बिहार के पिरु और बनतारा गांव सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल हैं। यहां मुस्लिम परिवारों की शादियों में राम और राजा दशरथ के गीत गाए जाते हैं। मड़वा में हल गाड़ने, हल्दी लगाने, सिंदूर की रस्म और टोकरी में पैर रखकर गृह प्रवेश जैसी परंपराएं आज भी निभाई जाती हैं। करीब 600-700 साल पुरानी यह विरासत पीढ़ियों से चली आ रही है।

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के इन गांवों के लोग बताते हैं कि उनके पूर्वज 14वीं शताब्दी में हिंदू भूमिहार परिवारों से जुड़े थे, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। धर्म परिवर्तन के बाद भी पुराने पारिवारिक रिश्ते और रीति-रिवाज कायम हैं। बंभई, पिरु और बनतारा के परिवार आज भी शादी-विवाह और त्योहारों में एक-दूसरे के यहां आते-जाते हैं।

पिरु निवासी मोहम्मद शाहनवाज खान खुद को मथुरा चौधरी उर्फ गुलाम मुस्तफा खान का नौवीं-दसवीं पीढ़ी का वंशज बताते हैं। वहीं, स्वर्गीय अमानुल्लाह खान की पुस्तक 'पिरु एक परिचय' में गांव के इतिहास और परंपराओं का उल्लेख है। उनकी बेटी जीनत परवीन बताती हैं कि आज भी शादियों में सिंदूर, जूता लुकाई और टोकरी में पैर रखकर प्रवेश जैसी रस्में निभाई जाती हैं।

बनतारा गांव के लोग भी अपने पूर्वजों को केयालगढ़ के भूमिहार परिवार से जुड़ा बताते हैं। यहां के शकील खान, मकसूद खान और मोहम्मद जावेद के मुताबिक, हिंदू परिवारों से आज भी रिश्ते कायम हैं। शादी में मड़वा, हल गाड़ने, हल्दी और राम-दशरथ के गीतों का चलन जारी है।

बनतारा निवासी गुलाम कादिर खान बताते हैं कि पिछले महीने उनके बेटे की शादी में भी मड़वा, भतवान, हल्दी और राम-दशरथ के गीत गाए गए। बदलते समय में कुछ रस्में कम जरूर हुई हैं, लेकिन पिरु और बनतारा की कहानी आज भी साझा संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों और भाईचारे की मिसाल पेश करती है।
📲Get App