🔥 TRENDING ગીર સોમનાથના ઉના તાલુકામાં ભારે વરસાદ ભરૂચના હોમગાર્ડ જવાને પંચબત્તીમાં ખાડો... ભારત-પાકિસ્તાન તણાવથી એશિયા કપ આયોજન પ... India Successfully Hosts BRICS Summit,... Homeowner Prevails Over Builder in Tel... India's WPI Inflation Hits 9.92% in Au...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गयाजी जंक्शन पर आई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 02:34 PM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15.800 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार.




गया जंक्शन पर आरपीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। युवती के पास से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है।



दरअसल, आरपीएफ की टीम गया जंक्शन पर ट्रेनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान एक युवती संदिग्ध अवस्था में मिली।
युवती ट्रेन के A3 कोच की बर्थ नंबर 6 पर सफर कर रही थी। जांच के दौरान उसके सामान से 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरपीएफ ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार युवती की पहचान मीणा कुमारी के रूप में हुई है, जो गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के गोबरडीहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है।


बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख 91 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।



फिलहाल आरपीएफ ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, अब इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड के बारे में जानकारी ली जा रही है.




बाइट--- बनारसी यादव आरपीएफ इंस्पेक्टर, गया जी
📲Get App