स्थानीय
गया में बिक्की कुमार यादव ने चार महिलाओं की जान बचाकर पेश की बहादुरी की मिसाल, विधायक और डीएम ने किया सम्मानित
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी बिक्की कुमार यादव ने अदम्य साहस दिखाते हुए आहर में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाई। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक और जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया है।
गया जी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी बिक्की कुमार यादव ने अदम्य साहस और मानवता का परिचय देते हुए आहर में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाई। अपनी जान की परवाह किए बिना महिलाओं को बचाने के उनके इस सराहनीय प्रयास ने क्षेत्र में बहादुरी और इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
बिक्की कुमार यादव के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए क्षेत्रीय विधायक माननीय कुमार सर्वजीत एवं जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अदम्य साहस, सूझबूझ और दूसरों की मदद करने की भावना का प्रतीक है।
बिक्की कुमार यादव के इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है। उनका साहस समाज के उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो संकट की घड़ी में दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। स्थानीय लोगों ने बिक्की कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।