🔥 TRENDING Congress Leaders Call Atar Singh Bhada... देहरादून में घंटाघर के पास 6 दुकानों म... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:... नई दिल्ली: पूसा परिसर में प्रधानमंत्री... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:... बीदर जिले के हुलगुत्ती गांव में अवैध श...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोविंदगढ़ के रामबास में आग का तांडव दो किसानों का 90 मन चारा राख 15 दिन में दूसरी घटना रात को 1:00 बजे मची अफरा तफरी

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 12 Oct 2026, 11:48 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोविंदगढ़ के रामबास में आग का तांडव! दो किसानों का 90 मन चारा राख, 15 दिन में दूसरी घटना,रात एक बजे मची अफरा-तफरी

गोविंदगढ़ कें रामबास गांव में आग ने दो किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। चमत्कारी मंदिर रास्ते के पास जोहड़ पर रखे कड़बी के पूंजों में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 90 मन पशु चारा जलकर राख हो गया। क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर आगजनी की यह दूसरी घटना है।
पार्षद हेमंत सैनी के अनुसार, रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत गोविंदगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सीकरी दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग में धनीराम सैनी की 50 मन और कंचन यादव की 40 मन कड़बी जल गई। चारा राख होने से दोनों किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की चिंता खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि आग आसपास रखे अन्य पूंजों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और बढ़ सकता था।
घटना की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर अग्रवाल, पार्षद रवि शर्मा सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
📲Get App