🔥 ट्रेंडिंग आर्नोल्ड बेक की विरासत: रवींद्रनाथ टैग... बीड में कार ने पिटफॉल से बचने की कोशिश... महाराष्ट्र ने SIR में हटाए गए मतदाताओं... चंद्रपुर में महाराष्ट्र FDA ने 3.89 कर... राणा शिपिंग के मालिक राणा सूर्यवंशी पर... Batukamma Celebrations Held Grandly in...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

ग्वालियर ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यक्त की शोक संवेदना, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मिले

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 18 अक्टू. 2026, 11:26 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शीतला माता मंदिर के समीप हुए ट्रक हादसे में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को संवेदनाएँ प्रकट कीं और जयारोग्य चिकित्सालय में घायलों के उपचार की जानकारी ली।

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के समीप हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना मिलने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। वहाँ पहुँचकर उन्होंने दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित और बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के साथ विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया व पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी ट्रॉमा सेंटर में उपस्थित रहे।
📲Get App