🔥 TRENDING Bihar CM Samrat Choudhary Reviews Floo... Neuberg and NM Medical Merge Maharasht... આમોદના હોટલ સામા પાસે કોલસાથી ભરેલી ટ્... Indian Express Explains How to Interpr... Maharashtra FDA intensifies crackdown... UP CM Announces Digital Facelift for V...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्वालियर: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को एसएसपी के निर्देश पर दी गई विदाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 07:34 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके अनुभव और सेवा को सराहा गया।

ग्वालियर। पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सूबेदार प्रेम सिंह राठौर, कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारों के त्याग और सहयोग की भी सराहना की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके अनुभवों को साझा किया और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में जाना। उन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखने की सलाह दी, जिससे व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उनि0(अ) हेमलता सिकरवार, सउनि0 शिव कुमार जोशी, सउनि0 महेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि0 किशन लाल श्रीवास, प्रआर हरीशंकर शर्मा हैं।
📲Get App