🔥 TRENDING Ramayana Film Sees Record Advance Book... Nusa Charts Play to Stop Haaland Ahead... Rohit Sharma Jokes About Being Shubman... Apple TV+ Series 'Nocturne' Starring L... Iranian Drama 'The White and Red Cypre... Box Office Watch: Forecasts for Yeh Pr...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्वालियर में विश्व मानक दिवस पर बीआईएस ने आयोजित किया हितधारक सम्मेलन
Local

ग्वालियर में विश्व मानक दिवस पर बीआईएस ने आयोजित किया हितधारक सम्मेलन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:11 PM 👁 125
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्वालियर में विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में एक हितधारक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें सतत विकास लक्ष्य-7 'किफायती और स्वच्छ ऊर्जा' पर भी चर्चा हुई।

ग्वालियर स्थित होटल रेडिसन में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर एक 'हितधारक सम्मेलन' एवं सतत विकास लक्ष्य-7 'किफायती और स्वच्छ ऊर्जा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण, विशेषकर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में, देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर मानकों को बढ़ावा देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में समर्पित हितधारकों को सम्मानित भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में, पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा और उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस सम्मेलन में सेकेट्री मध्य भारत खादी संघ श्री रमाकांत शर्मा जी, भारतीय मानक ब्यूरो डायरेक्टर नोएडा ब्रांच श्री कौशिक दत्ता जी, भारतीय मानक ब्यूरो के सदस्य एवं उद्योगपति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📲Get App