🔥 ट्रेंडिंग भारत में 10 वस्त्र दुकानों का स्टॉक आग... सुप्रीम कोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे बस... गुवाहाटी रहस्यमय मृत्यु मामले में माँ... न्यू यॉर्क टाइम्स के टेक कार्यकारी पर... हिसार में युवा हत्या: संपत्ति के कारण... बॉलीवुडशैडिस ने 'एंकोर डूम्सडे' के नवी...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 2,200 किलो संदिग्ध मावा जब्त
वायरल

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 2,200 किलो संदिग्ध मावा जब्त

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 10 अग. 2026, 05:44 PM 👁 66
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2,200 किलो मावा पकड़ा

ग्वालियर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज महाराज बाड़ा स्थित मावा मंडी, मोर बाजार में परिवहन के दौरान बड़ी मात्रा में मावा पकड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 55 डलिया मावा, कुल लगभग 2,200 किलोग्राम मावा जब्त किया। पकड़े गए मावे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 4 हजार रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
📲Get App