🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्वालियर के केन्द्रीय पुस्तकालय में हुआ 'यूथ डायलॉग', जिला पंचायत सीईओ ने युवाओं को दिया मार्गदर्शन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Nov 2026, 04:21 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महाराज बाड़ा स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित 'ग्वालियर यूथ डायलॉग' कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौजान सिंह रावत ने युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया।

युवाओं की आवाज को मंच देने और उनके विचारों को समाज के विकास से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को महाराज बाड़ा स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय में 'ग्वालियर यूथ डायलॉग' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री सौजान सिंह रावत ने युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं से विचारों, सपनों, जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा की।

यह कार्यक्रम युवाओं को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया। संवाद के दौरान युवाओं को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिला। 'संवाद, सहभागिता और समाधान' की भावना को केंद्र में रखते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण और रोचक पक्ष रहा युवाओं के साथ सीधा सवाल-जवाब सत्र। इसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने जिला पंचायत सीईओ श्री रावत से विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे। श्री रावत ने सभी सवालों को गंभीरता से सुना और सहजता से उनके जवाब दिए। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, करियर, सामाजिक जिम्मेदारियों और जीवन में आगे बढ़ने से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रबंधक श्री विवेक कुमार सोनी, गुरुकुल फाउंडेशन के श्री आकाश बरूआ तथा सर्वश्री आकाश पाल, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह सहित पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
📲Get App