🔥 TRENDING खगड़िया में न्यू मून युवा स्टार क्लब आ... सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कर्ज़दारों... કેન્દ્રિય ગૃહ અને સહકાર મંત્રી અમિતભાઈ... विदिशा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटा... Attended a felicitation ceremony at co... उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में 17 दिसंबर...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांव मच्छरहेडी में 1962 पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।

✍️ Reporter: Arvind Kumar 🗓 22 Oct 2026, 05:44 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांव मच्छरहेडी में 1962 पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

फंदपुरी
आज दिनांक 22 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार 2026 को
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन पाल सिंह गौर और डॉ. आलोक शेरावत MVU नोडल के निर्देशानुसार नकुड ब्लॉक के गांव मच्छरहेडी में 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएँ, उपचार तथा 1962 हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा डी-वॉर्मिंग (पेट के कीड़ों की दवा) वितरित की गई। साथ ही, पशुपालकों से अपील की गई कि पशुओं के बीमार होने पर तत्काल 1962 हेल्पलाइन पर कॉल करें, ताकि समय पर पशु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
शिविर में जिला समन्वयक भगवती प्रसाद, डॉ. अंकित कुमार, पैरावेट विनय एवं चालक रोहित जायसवाल उपस्थित रहे।
यह सेवा केंद्र एवं राएवं सरकार की योजना के अंतर्गत Zenplus Pvt. Ltd. द्वारा संचालित है।
📲Get App