🔥 ट्रेंडिंग सम्राट चौधरी ने नवादा में 23.75 लाख नए... नशामुक्त जिला और सुरक्षित सड़कों को प्... ओतुर मार्केटमध्ये दिवाळी नंतर कांद्याच... ग्वालियर: दीपावली पर युवा संगठन ने भाज... कलेक्टर धोटे ने जनसुनवाई में सुनी आमजन... रीवा के रतहरा बाईपास में भीषण जाम, ड्र...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गढ़वा पुलिस एवं CRPF ने दानरो नदी छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया

✍️ रिपोर्टर: Shamsher Ansari 🗓 12 नव. 2026, 04:34 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गढ़वा पुलिस और CRPF 172 बटालियन ने दानरो नदी के छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

आज परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र गढ़वा (श्री संदीप कुमार) के नेतृत्व में गढ़वा पुलिस और CRPF 172 बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने दानरो नदी के छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

सामूहिक श्रमदान करते हुए छठ घाट की विधिवत साफ-सफाई की गई।

इस अभियान का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

गढ़वा पुलिस न केवल विधि-व्यवस्था संधारण, बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सदैव तत्पर है।
📲Get App