🔥 TRENDING जैथरा में श्री कृष्ण लीला का मंचन: फूल... भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज... સુરત RTO: બપોરે 1:30 વાગ્યે સર્વર ડાઉન... जैथरा में श्री कृष्ण लीला महोत्सव के द... प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई की मांग, सड़क... રાજકોટના કાલાવડ રોડ પર બે ગાડીઓનો આતંક...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गढ़मुक्तेश्वर: श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में ध्रुव चरित्र का वर्णन

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 29 Sep 2026, 09:38 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा का वर्णन करते हुए व्यास जी ने ध्रुव चरित्र का वर्णन किया । कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास जी महाराज ने बताया कि राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव ने केवल 5 वर्ष की आयु मेंअपनी सौतेली मां के वचनों से आहत होकर घर जंगल में जाकर तपस्या की और अटल पद को प्राप्त कर किया। व्यास जी ने कहा यदि इरादा पक्का हो तो भगवान भी छोटे से बच्चे की पुकार सुन लेते हैं। इसके बाद में पहला चरित्र का वर्णन किया छोटे से बालक पहलाद की सच्ची भक्ति पक्की निष्ठा के कारण खंबे से नरसिंह भगवान प्रकट हो गए। उसके बाद में वामन अवतार की कथा का बड़ा सुंदर ढंग से वर्णन किया । व्यास जी ने कहा मनचाही होती नहीं प्रभु चाहि तत्काल, बाली चाहता स्वर्ग को भेज दिया पताल,, लोग स्कंद नवम स्कंध की कथा में प्रवेश करते हुए चार अध्याय में सूक्ष्म रूप से रामकथा का वर्णन किया । राम कथा सुंदर कर्तरी । संशय विहग उड़ावन हारी।। इसके बाद में कृष्णकथा सुनाई । भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में कंस की जेल में अवतार लिया । वासुदेव जी भगवान को गोकुल में यशोदा जी के यहां पर छोड़कर के आए नंद भवन में बड़ा सुंदर उत्सव हुआ । नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,, इस भजन पर सभी भक्तजन झूम उठे भागवत पंडाल में आज भक्तों की अपार भीड़ रही ।। इस अवसर पर नक्का कुआं मंदिर के महंत श्री बारागिरी जी महाराज गजेंद्र गिरी जी मुख्य यजमान मुकेश सैनी माया सैनी मनोज सैनी डॉक्टर चरण सिंह सैनी नंदकिशोर उपाध्याय अपार गोयल विवेक कृष्ण अत्री सतवीर ताऊ जी विक्रम चौहान कृष्णा मोबाइल अमित त्यागी जी ललित रस्तोगी सुनीता गौरी नव्या लवी रेखा, दर्शन गुप्ता बृजभूषण गर्ग अतुल शर्मा राजू चौहान नंदराम चक्की वाले पंडित विनोद शास्त्री जी अक्षत भारद्वाज प्रज्ञान शर्मा राजू शर्मामाला गर्ग मनोज गर्ग आदि भक्तगण उपस्थित रहे
📲Get App