🔥 TRENDING कोर्रा: लापता सात वर्षीय बालक को पुलिस... पंचायत चुनाव की तैयारी: 5 लाख अमितासाई... एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला आयोज... एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला आयोज... विश्व पोलियो दिवस: पोलियो मुक्त मध्यप्... छठ महापर्व से पहले मुनक नहर का होगा का...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गढ़मुक्तेश्वर में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रसिद्ध गायकों के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 24 Oct 2026, 04:14 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के मीरा की रेती स्थित श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में बाबा श्री खाटू श्याम जी की भक्ति का ऐसा रंग छाया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्याम भक्तों ने भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए बाबा के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा प्रकट की।

कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट विकास निषाद, डॉ. जसपाल राणा, अजय प्रजापति, मोहित सैनी एवं राजकुमार राणा के तत्वावधान में किया गया। महोत्सव में भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करने का अवसर मिला। भक्तों ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

श्याम संकीर्तन महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायक धर्मेन्द्र शर्मा एवं रोहित लाडला (बुलंदशहर), गायक आरती शर्मा (गाजियाबाद) तथा गायक यशिका शर्मा (नोएडा) ने भजनों के माध्यम से बाबा श्री खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों और बाबा के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा।

श्री खाटू श्याम सेवा समिति, मीरा की रेती, गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य श्याम भक्तों को बाबा की भक्ति से जोड़ना तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना रहा। महोत्सव के दौरान श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
📲Get App