🔥 TRENDING Tier-2 Cities Lead Premium Fashion Dis... Samantha, Tamannaah Aim to 'Steal' Key... Pooja Hegde Criticizes Tollywood’s Mid... BJP Accuses AAP of Involvement in Punj... Madhya Pradesh Tops Punjab With 94 Far... Supreme Court to Hear Plea Against CBI...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गांधी-शास्त्री जयंती पर शेखपुरा की पंचायतों में विशेष आमसभा, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 02 Oct 2026, 09:18 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शेखपुरा जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष आमसभाएं आयोजित की गईं। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर वार्डवार विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शेखपुरा जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष आमसभाओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया तथा वार्डवार विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

विशेष आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना में लीकेज की मरम्मत, कचरा प्रबंधन, गलियों एवं सड़कों की स्थिति, नाली निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड में संशोधन तथा आवास योजना से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में सुधार तथा लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग भी ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, आवास सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मियों को स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया।

आमसभा में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से भी योजनाओं की निगरानी में सहयोग करने तथा समस्याओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित आमसभाओं में महात्मा गांधी के स्वराज एवं समृद्ध गांव के सपने को साकार करने तथा पंचायतों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया गया।
📲Get App