🔥 TRENDING અમરેલીમાં સ્થિત ગાંધીબાગ ખાતે રાજ્યમંત... ધાંગધ્રા નજીક એજાર ગામે ડમ્પર ચાલુ વીજ... Elderly Dies After Relief Package Fall... 14 Years After Nirbhaya, Women Still R... Dubai Call, Rs 1 Cr Demand, Planned Fi... Air India Crew Member Reports $2,120 M...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांधी-शास्त्री जयंती पर माय छोटा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 03 Oct 2026, 08:35 AM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

मनोहरथाना। जिला झालावाड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर स्थित माय छोटा स्कूल, मनोहरथाना में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा में योगदान को याद किया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र कुमार अरविंद ने महात्मा गांधी की जीवनी एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को विद्यार्थियों के जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।
समारोह के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं पार्षद मधुसूदन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थी अनुशासित रूप से नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और स्वच्छता, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
📲Get App