🔥 TRENDING Gujarat Uniform Civil Code Bill Gets P... India Recognises Children of Live-In C... Former Hockey Captain Pargat Singh Nam... Helicopter Drop Fatality During Flood... Two Brothers Arrested for Murder of Fr... *बिहार पब्लिक स्कूल ने गांधी जयंती एवं...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांधी के विचारों को आत्मसात कर स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण करें : सांसद राहुल सिंह लोधी

✍️ Reporter: Shivam Garg 🗓 02 Oct 2026, 08:10 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने किया श्रमदान; स्वच्छता मित्रों का सम्मान

दमोह। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दमोह में स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अमले ने श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता मित्रों का सम्मान भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में त्रिमूर्ति स्थल पर आयोजित स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता और सेवा को विशेष महत्व दिया। उनके दिखाए मार्ग और पदचिह्नों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे कार्य आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध बेहतर स्वास्थ्य से है। जब हमारा परिवेश स्वच्छ रहता है, तो समाज भी स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण की ओर आगे बढ़ता है। स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर ही इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।
📲Get App