🔥 TRENDING Manipur Man Takes Own Life After Cyber... પોલીસ નિર્દોષ પરિવારજનોને આરોપી પર દબા... Manipur Police Detain Woman Over Suspe... Meghalaya Bar Association President Re... 84.7% of Rural Households in Meghalaya... Four dead as Delhi‑Darbhanga bus hits...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गांधी जयंती पर उरई में गांधी स्मारक की विशेष सजावट, नेताओं द्वारा किया जाएगा माल्यार्पण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Oct 2026, 11:28 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांधी जयंती पर प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं राजनेता स्मारक पर पहुंचकर करेंगे माल्यार्पण, शहर के अन्य स्मारकों पर भी विशेष सफाई व्यवस्था

उरई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को उरई में गांधी जयंती समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांधी मार्केट स्थित गांधी स्मारक को साफ-सफाई के बाद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्मारक परिसर में विशेष साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक पर शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं राजनेताओं द्वारा पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही शहर के अन्य प्रमुख स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। कई स्थानों पर सजावट एवं लाइटिंग कर परिसर को आकर्षक बनाया गया है। गांधी जयंती के अवसर पर प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा स्वच्छता, अहिंसा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को याद किया जाएगा।
📲Get App