Sports
गांधी जयंती पर कांकेर पुलिस की विशेष पहल, 400 ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता प्रस्ताव पारित
*कांकेर* साइबर जागृति अभियान के अंतिम दिवस पर गांधी जयंती के अवसर पर कांकेर पुलिस ने अनोखी पहल की। जिले की 400 से अधिक ग्राम सभाओं को साइबर सुरक्षा से जोड़ा गया।

एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने ग्राम सभाओं में "साइबर चौपाल" लगाई।
ग्रामीणों को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने, संदिग्ध लिंक-कॉल से बचने, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन और http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा गया।
सभी 400 ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता का प्रस्ताव पारित कर ग्रामीणों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को जन-भागीदारी से जोड़कर स्थायी जागरूकता बनाना है।