🔥 ट्रेंडिंग गांवों के विकास पर खतरा पटना: पैमार घाट के पास पुनपुन नदी में... भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को... बरहरवा प्रखंड कार्यालय में वरिष्ठ कांग... पुनपुन थाना पुलिस ने 63 लीटर महुआ शराब... वगळलेल्या पात्र मतदारांसाठी विशेष संधी...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम
स्थानीय

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 02 अक्टू. 2026, 08:34 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति से गूंजा परिसर, सत्य-अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्श अपनाने का आह्वान

उरई, जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा वातावरण श्रद्धामय हो गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App