🔥 ट्रेंडिंग ભાદરવી પૂનમના મેળા બાદ સ્વછતા અભિયાન बाढ़ से त्रस्त जनता, प्रशांत किशोर की... कटिहार में शिव मंदिर चौक पर शहीद भगत स... સાંસદ શોભનાબેન બારૈયાએ મેડિકલ કેમ્પમાં... હિંમતનગર પોલીસે ચોરીના ગુનાનો ગણતરીના... સાંસદ શોભનાબેન બારૈયા દ્વારા મેડિકલ કે...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गौरव सागर बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के युवा जिला अध्यक्ष

✍️ रिपोर्टर: Lucky Bajrangi 🗓 28 सित. 2026, 04:38 PM 👁 40
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा एवं लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए गौरव सागर को पदोन्नति देते हुए युवा जिला अध्यक्ष, हाथरस के पद पर नियुक्त किया है।

गौरव सागर बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के युवा जिला अध्यक्ष

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा एवं लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए गौरव सागर को पदोन्नति देते हुए युवा जिला अध्यक्ष, हाथरस के पद पर नियुक्त किया है।

गौरव सागर इससे पूर्व संगठन में नगर अध्यक्ष, मुरसान के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कार्य को देखते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा एवं संगठन के अनुशासन को बनाए रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हक की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने गौरव सागर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

गौरव सागर की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन सर्वोपरि — अनुशासन हमारी पहचान।
📲Get App