🔥 TRENDING सुमेरपुर वार्ड‑17 से कांग्रेस प्रत्याश... Delhi Police Detain Abhijeet Dipke and... पटेल समाज के बेटे का हुआ चयन। CJI decries shift of protest venue, wa... जय मां काली: अरिया के काली मंदिर में प... Patna Court Frames Charges Against 30...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गरासिया समाज को तीन लाख रुपये का छात्रावास चेक मिला, कुल सात लाख योगदान

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 13 Oct 2026, 07:40 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गरासिया समाज के विकास समिति को बाली विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह द्वारा तीन लाख रुपये का चेक मिला, साथ ही चार लाख रुपये का चेक जल्द ही जमा होगा, कुल सात लाख रुपये समाज के कोष में जमा होंगे।

गरासिया समाज के बाली तहसील के बीजेपी कार्यकर्ताओं में से प्रभावशाली, कर्मठ, मेहनती और जागरूक नेता श्रीमान केसा राम जी गरासिया सरपंच प्रतिनिधि ठंडीवेरी, हाल जिला परिषद वार्ड संख्या 13 के प्रत्याशी, के प्रयास से तथा बीजेपी के समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाली विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीमान पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत साहब द्वारा गरासिया समाज विकास सेवा समिति बाली (पाली) को गरासिया समाज निर्माणाधीन छात्रावास हेतु आर्थिक योगदान के रूप में 300000/- रुपये का चेक दिया गया।

इसके अतिरिक्त, 400000/- रुपये का चेक अतिशीघ्र भेट किया जाएगा, जिससे कुल 700000/- रुपये समाज के कोष में जमा होंगे।

श्रीमान केसा राम जी ने आश्वासन दिया कि यदि छात्रावास में और भी आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे हर समय सहयोग करेंगे और भूमि पट्टा जल्द ही जारी करवाएंगे।

सम्पूर्ण गरासिया समाज ने इस योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
📲Get App