🔥 TRENDING Meghalaya to Showcase Culinary Traditi... Mouni Roy Captivates in New White Ense... Sandeepa Dhar's Photos Radiate Bollywo... 20 Gharials Tagged in Rajasthan's Cham... Rhea Chakraborty Opens Fifth Store in... मतदाता सूची के गहन परीक्षण को लेकर झार...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा गुरु का ताल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 07:24 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रकाश पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात पर पुलिस का विशेष जोर

आगरा, उत्तर प्रदेश। गुरुनानक जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त नगर रवीन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना सिकंदरा क्षेत्रांतर्गत स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रकाश पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने गुरुद्वारा परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ के बेहतर प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। प्रकाश पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
📲Get App