राजनीति
*ग्राम पंचायत रडावास में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
*
*सरपंच तुलसी देवी, उपसरपंच ममता ने ली शपथ, वार्ड पंचों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ*
मारवाड़ जंक्शन/पाली
ग्राम पंचायत रडावास में शुक्रवार को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह पंचायत भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह में नव निर्वाचित सरपंच *तुलसी देवी* एवं उपसरपंच *ममता* ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही वार्ड पंच *नटवर सिंह चारण, हरीश, लोकेश* सहित अन्य वार्ड पंचों ने भी पद की शपथ ग्रहण की।
मुनेश्वरी मीणा विकास अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का मुख्य दायित्व जनता की सेवा करना है। शपथ के दौरान सभी ने निष्पक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
*सरपंच तुलसी देवी ने कहा - विकास हमारी प्राथमिकता*
समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच तुलसी देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। पेयजल समस्या, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।