🔥 TRENDING Bijnor news Dhurandhar 2 Producers Submit Soundtra... Shehnaaz Gill Says Mahhi Vij Bailed He... Police Update Condition of Wembley Sho... Ravi Teja-Vivek Athreya’s New Film Tit... Ajay Devgn Starts Filming ‘Chauhaan’ i...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

ग्राम पंचायत गोधन पे ग्राम पाटन वार्ड नं० 20 पे बने PCC सड़क 6 माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 10 Oct 2026, 01:30 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिस्टम की पैसों की बंदर बांट कर पंचायत की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

जनपत पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गोधन,पाटन वार्ड न० 20 पे पूर्व में बने पीसीसी सड़क की भ्रष्टा चार की एक और तस्वीर सामने आई है। ग्राम पाटन के वार्ड नं० 20 पे चिंतामणि चौधरी के घर से थलेश महरा पंच के घर तक बना पीसीसी सड़क मात्र 6 माह में ही क्षतिग्रस्त होकर बिन बरसात बाढ़ में बह गया

वार्ड के जनता दिनकर कुमार एवं कमलेश प्रसाद गोधन द्वारा मुख कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी को जनसुनवाई में लिखित शिकायत शौपी गई

शिकायत में कहां गया है कि इतने कम समय में ही सड़क का इस प्रकार क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के गंभीर प्रश्न खड़ा कर रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा शासकीय राशि का भी दुरुपयोग होने की संदेह उत्पन्न हो रहा है।
ग्रामीणों ने 6 सूत्रीय मांग की है
1. उक्त PCC सड़क का मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण कराया जाए।
2. निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जाँच कराई जाए।
3. सड़क की स्वीकृत लागत, कार्यादेश, माप पुस्तिका एवं भुगतान संबंधी अभिलेखों की जाँच की जाए।
4. यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति/एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
5. सड़क को निर्धारित गुणवत्ता एवं मापदंडों के अनुसार पुनः दुरुस्त/निर्मित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक आवागमन की सुविधा मिल सके।
6. की गई जाँच एवं कार्यवाही की लिखित जानकारी आवेदक को उपलब्ध कराई जाए।

ग्राम पंचायत गोधन के निवासियों ने जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ से कार्यवाही की मांग की
आवेदन की गंभीरता को देखते हुए जैतहरी पंचायत के सीईओ रैकवार ने तत्काल टीम गठित कर निरीक्षण करने की निर्देश दिए
आज जानकारी लग रही है कि ग्राम पंचायत के उप यंत्री विपिन श्रीवास, सचिव सरमन चौधरी, रोजगार सहायक चंद्रशेखर कुशवाहा
गुणवत्ताहीन होने की कारण बताओ की नोटिस जारी किया गया
देखना है कि भ्रष्टाचारियों पर शासन की क्या कार्रवाई की गई
📲Get App