🔥 TRENDING CRPF Transfers Over 1,000 Troops from... Punjab Farm Fires Near 6,000 Incidents... തിരുവോണമല കയറ്റത്തില്‍ നൂറുകണക്കിന് ഭക... Punjab SUV Stolen at Gunpoint Amid Ter... IMD Issues Dense Fog Warning for Delhi... कानपुर से दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्राम पंचायत बासला में धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन, छह गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 16 Nov 2026, 06:23 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत बासला में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ, जिससे भानुप्रतापपुर के तीन पंचायतों के छह गांवों के किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलेगी।

ग्राम पंचायत बासला में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ।

इस केंद्र से तीन ग्राम पंचायतों के छह गांवों के किसानों का धान खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें धान बेचने में सुविधा मिलेगी और दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी रहीं, अध्यक्षता ग्राम पंचायत बसला की सरपंच श्रीमती जमुना तिरसुनिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत भानुप्रतापपुर अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, ग्राम पटेल तिलक दर्रो एवं ग्राम पंचायत बांसवाड़ा की उपसरपंच सावित्री जैन उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में कृष्ण टिहरी, मच्छर रामधारी, छगनलाल भुसावर, शिवचरण नायक, बाल सिंह देहरी, सुखलाल कुमार, नकुल जैन, वीरेन टांडिया, रामेश्वरी टांडिया, रविंद्र कड़ियां, रतन दुगा, आत्माराम लेंस, प्रबंधक संबलपुर खोरबाहरा, पुरुषोत्तम महल्ला, भुवनेश्वर, लक्ष्मी कड़ियांम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।

इस पहल से क्षेत्र के किसानों को धान के लिए बेहतर बाजार और सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में सुधार और आय में वृद्धि की उम्मीद है।
📲Get App