🔥 TRENDING प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर टावर... श्रीराजपूत सभा के सम्मेलन में 16 जोड़ो... 411 महिलाओं की कलश यात्रा से सम्मेलन श... बिना रूपांतरण कृषि जमीन पर गैर-कृषि का... सपोटरा के मुख्य बाजार मे ं जाम से राहग... राजाखेड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता के सं...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से जुड़ी खबर पर कलेक्टर ने दी तत्काल कार्रवाई का निर्देश, माता-शिशु सुरक्षित

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 20 Nov 2026, 07:52 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से संबंधित खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया गया।

ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से संबंधित प्रकाशित खबर पर जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से गर्भवती माताओं को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में श्रीमती शैलेद्री का सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसी क्रम में, एक अन्य गर्भवती महिला को भी सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस अवसर पर पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में भी हर गर्भवती माता तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
📲Get App