🔥 ट्रेंडिंग ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಸಂಘದ 101ನೇ ವರ್ಷದ ಸ... पचनदा मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस-... बीजेपी, एएपी ने चठ के लिए यमुना की सफा... पाकिस्तान ने नई दिल्ली में SCO बैठक के... आईआईटी दिल्ली ने QS स्थिरता रैंकिंग 20... जरहाभाठा बिलासपुर चौक में लंबा जाम, या...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

ग्राम भदारी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन, व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 नव. 2026, 06:40 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीमद्भागवत कथा धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा – विधायक मूलचंद्र निरंजन

कोंच/माधौगढ़, जालौन। 219 विधानसभा क्षेत्र कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ग्राम भदारी में रामप्रताप निरंजन (पूर्व अध्यापक) द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस आध्यात्मिक आयोजन में कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने मन की शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, प्रेम, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
📲Get App