🔥 TRENDING डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय में फीस... प्रकाशा येथील सद्गुरू धर्मशाळामध्ये सम... Harish Rao Faces Criticism Over Kalvak... Bear Charges at Deputy Ranger in Chhat... Amritsar Court Defers Amritpal Singh's... Nvidia Succession Race Features Three...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

ग्राम भदारी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन, व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:40 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीमद्भागवत कथा धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा – विधायक मूलचंद्र निरंजन

कोंच/माधौगढ़, जालौन। 219 विधानसभा क्षेत्र कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ग्राम भदारी में रामप्रताप निरंजन (पूर्व अध्यापक) द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस आध्यात्मिक आयोजन में कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने मन की शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, प्रेम, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
📲Get App